• header Image

राष्ट्रीय काव्यधारा

Home/ राष्ट्रीय काव्यधारा
Course Type Course Code No. Of Credits
Discipline Core NSOL1DS004 4

Course Coordinator(s)   Dr. Nikita Jain and Dr. Rubina Saife

1. Does the course connect to, build on or overlap with any other courses offered in AUD? No

2. Specific requirements on the part of students who can be admitted to this course: None (Pre-requisites; prior knowledge level; any others – please specify)

3. No. of students to be admitted (with justification if lower than the usual cohort size is proposed): विश्वविद्यालय नियमानुसार

4. Course scheduling (semester; semester-long/half-semester course; workshop mode; seminar mode; any other – please specify): Semester long

5. How does the course link with the vision of AUD?

6. How does the course link to the specific programme(s) in which it is offered?

पाठ्यक्रम विवरण (Course Description)

राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन और हिन्दी साहित्य का गहरा संबंध रहा है। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय चेतना, स्वाधीनता आंदोलन तथा प्रमुख राष्ट्रीय कवियों की रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा का अध्ययन कराया जाएगा।

विद्यार्थी साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीयता के विकास, सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक परिस्थितियों के अंतर्संबंध का विश्लेषण कर सकेंगे तथा समकालीन संदर्भों में उसकी पुनर्व्याख्या करने में सक्षम होंगे।

पाठ्यक्रम उद्देश्य (Course Objectives)

  • राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा उसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों को समझने की क्षमता विकसित करना।
  • हिंदी साहित्य और राष्ट्रीय आंदोलन के अंतर्संबंधों का अध्ययन कर साहित्य की भूमिका को स्पष्ट करना।
  • राष्ट्रीय चेतना से संपन्न हिंदी कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों, कवियों और काव्य-मूल्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराना।
  • चयनित कविताओं के माध्यम से पाठ-विश्लेषण, तुलनात्मक अध्ययन और आलोचनात्मक दृष्टि विकसित करना।
  • साहित्य में निहित राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, त्याग, समर्पण और लोकमंगल जैसे मूल्यों का मूल्यांकन करने की क्षमता विकसित करना।
  • विद्यार्थियों में आलोचनात्मक, सृजनात्मक और सामाजिक रूप से उत्तरदायी अभिव्यक्ति का विकास करना।

इस पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद विद्यार्थी सक्षम होंगे:

  • CO1 :विद्यार्थी राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके प्रमुख चरणों तथा उससे संबंधित साहित्यिक प्रवृत्तियों को समझ सकेंगे, वर्णन कर सकेंगे और व्याख्यायित कर सकेंगे। वे यह स्पष्ट कर सकेंगे कि राष्ट्रीय चेतना किन सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों में विकसित हुई।
  • CO2:विद्यार्थी हिंदी साहित्य और राष्ट्रीय आंदोलन के अंतर्संबंधों का विश्लेषण कर सकेंगे तथा यह पहचान सकेंगे कि लेखकों, पत्रकारों, संपादकों और विशेष रूप से कवियों ने स्वतंत्रता, राष्ट्र-जागरण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • CO3:     विद्यार्थी निर्धारित राष्ट्रीय कवियों की चयनित कविताओं का पाठ-विश्लेषण कर सकेंगे, उनकी काव्यगत विशेषताओं, भाव-भूमि, भाषा-शैली तथा राष्ट्रीय दृष्टि की पहचान कर सकेंगे और विभिन्न कवियों के दृष्टिकोण का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कर सकेंगे।
  • CO4:    विद्यार्थी साहित्य में निहित राष्ट्रीय-सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रवाद, लोकमंगल, आत्मोत्सर्ग और सामाजिक सरोकारों का विश्लेषण कर सकेंगे तथा चयनित काव्य-पाठों को उनके युगीन संदर्भों में रखकर उनकी सार्थक व्याख्या कर सकेंगे।
  • CO5:    विद्यार्थी राष्ट्रीय काव्यधारा में व्यक्त मूल्यों, जैसे देशभक्ति, त्याग, समर्पण, सांस्कृतिक अस्मिता और जन-जागरण, का मूल्यांकन कर सकेंगे तथा समकालीन संदर्भों में उनकी प्रासंगिकता को तर्कपूर्ण ढंग से स्पष्ट कर सकेंगे।
  • CO6:    विद्यार्थी राष्ट्रीय काव्यधारा के अध्ययन के आधार पर आलोचनात्मक और सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। वे साहित्य, समाज और राष्ट्र संबंधी प्रश्नों पर लिखित या मौखिक रूप में सुव्यवस्थित अकादमिक प्रतिक्रिया दे सकेंगे और सामाजिक जागरूकता से युक्त दृष्टिकोण विकसित कर सकेंगे।

Modules and Readings

मॉड्यूल 1 :    राष्ट्रीय काव्यधारा : अवधारणा, उद्भव एवं विकास

निर्धारित विषय:

  • राष्ट्रीयता की अवधारणा
  • भारतीय स्वाधीनता आंदोलन और राष्ट्रीयता
  • हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना के स्वर

Suggested Readings:

  • आलेख - राष्ट्रीय काव्यधारा : अवधारणा और विकास, डॉ.रविरंजन कुमार https://ghatsilacollege.in/wp-content/uploads/2020/04/BA-Hindi-%E0%A4%96%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1-%E0%A4%98.pdf
  • ‘डॉ. अभय कुमार खैरनार एवं डॉ. दीपक पाटील, राष्ट्रीय काव्यधारा, कुमुद पब्लिकेशन्स, 2021
  • ए. आर. देसाई, भारतीय राष्ट्रवाद की सामाजिक पृष्ठभूमि, मैकमिलन, नई दिल्ली
  • रामविलास शर्मा, भारतीय पुनर्जागरण और हिंदी साहित्य, राजकमल

Online resources

मॉड्यूल 2: मैथिलीशरण गुप्त एवं माखनलाल चतुर्वेदी

निर्धारित विषय:

  • मैथिलीशरण गुप्त : व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएं -  मातृभूमि, भारतवर्ष, साकेत (बारहवां सर्ग)
  • माखनलाल चतुर्वेदी : व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएं - पुष्प की अभिलाषा, कैदी और कोकिला, एक तुम हो।

Suggested Readings:

  • मैथिलीशरण गुप्त, साकेत, लोकभारती/राजकमल
  • माखनलाल चतुर्वेदी, हिमतरंगिणी, लोकभारती
  • नामवर सिंह, कविता के नए प्रतिमान, राजकमल

Online resources

मॉड्यूल 3: बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ एवं सुभद्रा कुमारी चौहान

निर्धारित विषय:

  • बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' : व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएं - विप्लव गायन, अरे तुम हो काल के भी काल, क्रांति
  • सुभद्रा कुमारी चौहान : व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएँ - जालियाँवाला बाग में बसंत, स्वदेश के प्रति

Suggested Readings:

  • सुभद्रा कुमारी चौहान, मुकुल, सुषमा साहित्य मंदिर
  • सुभद्रा समग्र, हंस प्रकाशन
  • बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’, नवीन रचनावली (उपलब्ध संस्करण)

Online resources

मॉड्यूल 4: दिनकर एवं अन्य राष्ट्रीय कवि

निर्धारित विषय:

  • सोहनलाल द्विवेदी – व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएँ – जागरण गीत, आज़ादी के फूलों पर/कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
  • रामधारी सिंह ‘दिनकर’ - व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएँ – प्यारा हिन्दुस्तान है, सिपाही, किसको नमन करूँ मैं भारत |
  • श्यामनारायण पांडेय - व्यक्तित्व, कृतित्व, कविताएँ -हल्दी घाटी, बारहवाँ सर्ग

Suggested Readings:

  • रामधारी सिंह दिनकर, रश्मिरथी, लोकभारती
  • रामधारी सिंह दिनकर, हुंकार, लोकभारती
  • सोहनलाल द्विवेदी, काव्य-संग्रह (विभिन्न संस्करण)
  • श्यामनारायण पांडेय, हल्दीघाटी, लोकभारती

Online resources

Assessment (Including Skills to be tested as per NCRF):

  • Response Essay/ Assignment-1  (25 Marks)
  • Midterm Exam/PPT/Assignment-2 (25 Marks)
  • End Term Exam (50 Marks)
Top