• header Image

शोध प्रविधि

Home/ शोध प्रविधि
Course Type Course Code No. Of Credits
Discipline Core SOL2HN002 4

Course Coordinator(s)  :   डॉ. महेंद्र प्रजापति एवं डॉ. निकिता जैन

Does the course connect to, build on or overlap with any other courses offered in AUD? No 

Specific requirements on the part of students who can be admitted to this course: None (Pre-requisites; prior knowledge level; any others – please specify)

No. of students to be admitted (with justification if lower than the usual cohort size is proposed): विश्वविद्यालय नियमानुसार

Course scheduling (semester; semester-long/half-semester course; workshop mode; seminar mode; any other – please specify): Semester long

How does the course link with the vision of AUD? 

How does the course link to the specific programme(s) in which it is offered? 

पाठ्यक्रम विवरण (Course Description)

यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शोध के अर्थ, परिभाषा, महत्त्व एवं उद्देश्यों से परिचित कराने के उद्देश्य से निर्मित है। इसके अंतर्गत शोध प्रक्रिया की प्रमुख   अवधारणाओं, शोध प्रविधियों तथा अनुसंधान के विभिन्न चरणों का अध्ययन कराया जाएगा। शोध समस्या की पहचान, शोध-विषय के चयन, नमूना-     संग्रह, आँकड़ों के संचयन एवं विश्लेषण, शोध प्रविधि के चयन तथा प्रतिवेदन लेखन की प्रक्रियाओं पर विस्तार से विचार किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को साहित्यिक चोरी, संदर्भ-लेखन एवं अकादमिक नैतिकता से संबंधित मूलभूत पक्षों की समझ विकसित कराई जाएगी, जिससे उनमें शोधपरक दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा अकादमिक लेखन-कौशल का विकास हो सके।

पाठ्यक्रम उद्देश्य (Course Objectives)

  • विद्यार्थियों में शोध एवं अनुसंधान के प्रति वैचारिक और अकादमिक समझ विकसित करना। 
  • विद्यार्थियों को शोध प्रक्रिया के विभिन्न चरणों एवं अनुसंधान प्रविधियों से अवगत कराना। 
  • शोध समस्या के चयन, अध्ययन-सामग्री के संकलन तथा आँकड़ों के विश्लेषण की क्षमता विकसित करना। 
  • विद्यार्थियों को अकादमिक लेखन, प्रतिवेदन निर्माण एवं संदर्भ-निर्देशन की विधियों से परिचित कराना। 
  • विद्यार्थियों में शोध-संबंधी नैतिकता एवं साहित्यिक ईमानदारी के प्रति सजगता विकसित करना। 
  • विद्यार्थियों को स्वतंत्र एवं व्यवस्थित शोध-कार्य के लिए तैयार करना।

Course Outcomes:  

  • CO1: विद्यार्थी शोध के स्वरूप, उद्देश्यों एवं प्रमुख अवधारणाओं की व्याख्या कर सकेंगे।
  • CO2: विद्यार्थी शोध प्रक्रिया के विभिन्न चरणों एवं अनुसंधान प्रविधियों का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • CO3: विद्यार्थी शोध समस्या की पहचान तथा उपयुक्त शोध-विषय का चयन कर सकेंगे।
  • CO4: विद्यार्थी अध्ययन-सामग्री एवं आँकड़ों के संकलन, संगठन तथा विश्लेषण की प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
  • CO5: विद्यार्थी शोध प्रतिवेदन, संदर्भ एवं शोध-लेखन की विधियों का अनुप्रयोग कर सकेंगे।
  • CO6: विद्यार्थी शोध-संबंधी नैतिकता, साहित्यिक ईमानदारी तथा अकादमिक मानकों के अनुरूप शोध-कार्य प्रस्तुत कर सकेंगे।

Modules and Readings

माड्यूल 1: शोध का अर्थ, स्वरुप, महत्त्व

प्रस्तावित पाठ्यक्रम का प्रथम मॉड्यूल शोध के अर्थ एवं अवधारणाओं पर मुख्य रूप से केंद्रित रहेगा। प्रस्तुत मॉड्यूल में विद्यार्थियों को शोध, अनुसन्धान, गवेषणा आदि के अर्थ पर प्रकाश डालते हुए शोध के महत्व एवं उसके प्रमुख प्रकारों से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा शोध और आलोचना में क्या अंतर है, आलोचना करना ही शोध नहीं है इस पहलू पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

निर्धारित पाठ:-

  • शोध का अर्थ, अवधारणा, परिभाषा
  • शोध का महत्त्व
  • शोध के प्रकार/ पद्धतियाँ 
  • शोध और आलोचना में अंतर

सहायक पाठ्य सामग्री : 

  • शोध स्वरुप एवं मानक व्यावहारिक कार्यविधि, बैजनाथ सिंघल, वाणी प्रकाशन दिल्ली,2023 
  • शोध प्रविधि , विनयमोहन शर्मा, नेशनल पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली
  • रिसर्च मेथोडॉलोजी,वीरेन्द्र प्रकाश शर्मा, पंचशील प्रकाशन, 2015 

माड्यूल 2:    अनुसन्धान प्रक्रिया 

पाठयक्रम का दूसरा मॉड्यूल  मुख्यत: शोध प्रारूप पर केंद्रित रहेगा जिसमें शोध समस्या के चयन से लेकर, शोध समस्या के स्तोत्र, आंकड़ों का संग्रहण, परिकल्पना का निर्माण, शोध प्रबंध लेखन आदि बिंदुओं पर गहराई से प्रकाश डाला जाएगा।

निर्धारित पाठ

  • अनुसन्धान की कार्यप्रणाली
  • शोध समस्या की पहचान
  • परिकल्पना का निर्माण
  • शोध या अनुसन्धान प्रारूप/लेखन के विभिन्न चरण

सहायक सामग्री 

  • अनुसन्धान की प्रकिया, सावित्री सिन्हा, नेशनल पब्लिशिंग हाउस, दिल्ली 
  • अनुसन्धान प्रविधि : सिद्धांत और प्रक्रिया, एस.एन. गणेशन 
  • अनुसन्धान और आलोचना, डॉ.नगेन्द्र, नेशनल पब्लिशिंग हाउस, दिल्ली संस्करण -1961 
  • शोध सामग्री संकलन  https://devenderkumarsharma.blogspot.com/2021/03/blog-post_55.html

माड्यूल 3: अकादमिक जगत और शोध की सार्थकता 

वर्तमान में शोध का अर्थ केवल पुस्तकों के कुछ पृष्ठ तक ही सीमित नहीं है बल्कि गौर से देखा जाए तो दिन - प्रतिदिन इसका अर्थ अकादमिक जगत में बहुत गूढ़ होता जा रहा है और यूजीसी तथा अन्य उच्च अकादमिक संस्थान शोध के स्तर को उन्नत बनाने के लिए कई तरह की नियमावली का प्रयोग कर रहे हैं ताकि शोध की चोरी न हो और विद्यार्थी एवं शिक्षक शोध की दिशा में पूरे आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हो सकें। प्रस्तुत मॉड्यूल में शोध के कुछ वर्तमान पहलुओं जैसे प्लेगरिज्म क्या है, इसे चेक करने के सॉफ्टवेयर कौन -कौन से हैं, यूजीसी द्वारा जारी की गई नियमावली,शोध पत्रों का प्रकाशन जैसे विषयों पर भी बारीकी से विचार किया जाएगा।

निर्धारित पाठ

  • साहित्यिक चोरी का अर्थ, प्रकार, रोकथाम के उपाय एवं नियमावली।
  • शोध पत्र एवं आलेख में अंतर, प्रकाशन हेतु नियमावली
  • इक्पेक्ट फैक्टर एवं स्कूपस आदि 

सहायक पाठ्य सामग्री 

मॉड्यूल 4 : वर्तमान परिप्रेक्ष्य और शोध के विविध पक्ष

इस मॉड्यूल के अंतर्गत विद्यार्थियों को पाठालोचन की अवधारणा, स्वरूप एवं शोध में उसकी भूमिका से परिचित कराया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शोध एवं नवाचार की बदलती दिशाओं तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के अकादमिक महत्त्व को समझने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह मॉड्यूल विद्यार्थियों में भारतीय बौद्धिक परम्परा, शोध-दृष्टि एवं समकालीन अकादमिक चिंतन के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक होगा।

निर्धारित पाठ:

  • शोध और नवाचार
  • पाठालोचन : अर्थ, अवधारणा, स्वरूप और परिभाषा
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शोध
  • भारतीय ज्ञान परम्परा और शोध

सहायक पाठ्य सामग्री :

Assessment (Including Skills to be tested as per NCrF):

  • Response Essay/PPT/Assignment-1 ( 25Marks)
  • Midterm Exam/PPT/Assignment-2/Project (25 Marks)
  • End Term Exam (50 Marks)
     
Top