| Course Type | Course Code | No. Of Credits |
|---|---|---|
| Discipline Core | 4 |
Course Coordinator(s)
Does the course connect to, build on or overlap with any other courses offered in AUD? No
Specific requirements on the part of students who can be admitted to this course: None (Pre-requisites; prior knowledge level; any others – please specify)
No. of students to be admitted (with justification if lower than the usual cohort size is proposed): विश्वविद्यालय नियमानुसार
Course scheduling (semester; semester-long/half-semester course; workshop mode; seminar mode; any other – please specify): Semester long
How does the course link with the vision of AUD?
यह पाठ्यक्रम आधुनिक हिंदी कविता के अध्ययन के माध्यम से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक, मानवीय एवं बहुविषयक दृष्टि का विकास करता है। आधुनिकता, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक परिवर्तन तथा मानवीय मूल्यों से जुड़े प्रश्नों की काव्यात्मक अभिव्यक्तियों को समझते हुए विद्यार्थी साहित्य, समाज और संस्कृति के अंतर्संबंधों का विश्लेषण कर सकेंगे। इस प्रकार प्रस्तुत पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को संवेदनशील, लोकतांत्रिक और वैचारिक रूप से सजग नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।
How does the course link to the specific programme(s) in which it is offered?
प्रस्तुत पाठ्यक्रम बी.ए. (ऑनर्स) हिंदी कार्यक्रम में आधुनिक हिंदी कविता की प्रमुख काव्यधाराओं, प्रवृत्तियों तथा वैचारिक आधारों के अध्ययन को सुदृढ़ करता है। यह विद्यार्थियों को खड़ी बोली हिंदी के काव्यभाषा के रूप में विकास, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना की काव्यात्मक अभिव्यक्तियों तथा छायावाद, प्रगतिवाद और प्रयोगवाद जैसी काव्य प्रवृत्तियों की समझ प्रदान करता है। साथ ही, यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में काव्य-पाठ के विश्लेषण, आलोचनात्मक व्याख्या, अकादमिक लेखन तथा साहित्यिक संवेदनशीलता की क्षमता विकसित करने में सहायक है।
पाठ्यक्रम विवरण (Course Description)
यह पाठ्यक्रम परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को हिन्दी साहित्य एवं संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान प्रस्ताव (Research Proposal) तैयार करने की प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से निर्मित है। इसके अंतर्गत शोध समस्या की पहचान, साहित्य समीक्षा, अनुसंधान डिज़ाइन, पद्धतियाँ, संदर्भ प्रणाली तथा अकादमिक लेखन के मानकों का अध्ययन कराया जाएगा। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, शोध अभिरुचि एवं साक्ष्य-आधारित विश्लेषण की क्षमता विकसित करता है, जिससे वे स्वतंत्र रूप से एक सुव्यवस्थित एवं तर्कसंगत अनुसंधान प्रस्ताव तैयार कर सकें।
पाठ्यक्रम उद्देश्य (Course Objectives)
यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को अनुसंधान कौशलों के माध्यम से संदर्भ-सामग्री का चयन, संगठन एवं समुचित उपयोग कर अकादमिक लेखन प्रस्तुत कर सकेंगे।
Course Outcomes:
- CO1: यह परिणाम विद्यार्थियों को अनुसंधान की मूलभूत अवधारणाओं, प्रकृति, उद्देश्य तथा विभिन्न प्रकारों की समझ विकसित करने में सक्षम बनाता है, जिससे वे अनुसंधान को विभिन्न संदर्भों में व्याख्यायित एवं वर्गीकृत कर सकें।
- CO2: यह परिणाम विद्यार्थियों को अनुसंधान की मूलभूत अवधारणाओं, प्रकृति, उद्देश्य तथा विभिन्न प्रकारों की समझ विकसित करने में सक्षम बनाता है, जिससे वे अनुसंधान को विभिन्न संदर्भों में व्याख्यायित एवं वर्गीकृत कर सकें।
- CO3: यह परिणाम विद्यार्थियों को उपलब्ध साहित्य का आलोचनात्मक अध्ययन करने, विभिन्न स्रोतों का तुलनात्मक विश्लेषण करने तथा शोध अंतराल की पहचान करने में सक्षम बनाता है।
- CO4: यह परिणाम विद्यार्थियों को विभिन्न अनुसंधान पद्धतियों एवं डेटा संग्रहण की विधियों का प्रयोग करने तथा प्राप्त आंकड़ों का प्रारंभिक विश्लेषण एवं व्याख्या करने में सक्षम बनाता है।
- CO5: यह परिणाम विद्यार्थियों को अनुसंधान प्रस्ताव के विभिन्न घटकों का मूल्यांकन करने, उसकी संरचना को समझने तथा एक प्रभावी एवं तर्कसंगत प्रस्ताव की गुणवत्ता का आकलन करने में सक्षम बनाता है।
- CO6: यह परिणाम विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से एक सुव्यवस्थित एवं अकादमिक मानकों के अनुरूप अनुसंधान प्रस्ताव का निर्माण करने तथा उसे लिखित एवं मौखिक रूप में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
Modules and Readings
मॉड्यूल 1 (Lecture Hours = 16)
शोध समस्या की पहचान एवं विषय चयन – प्रायोगिक पक्ष यह मॉड्यूल शोध की प्रारंभिक प्रक्रिया के व्यावहारिक पक्ष पर केंद्रित है, जिसमें शोध के विभिन्न क्षेत्रों की पहचान, उपयुक्त विषय का चयन, शोध प्रश्नों का निर्माण तथा समस्या के सीमांकन की प्रक्रिया व्यावहारिक रूप से करवाई जाएगी । इसके माध्यम से विद्यार्थी एक सुव्यवस्थित एवं शोधयोग्य विषय निर्धारित करने में सक्षम हो पाएंगे।
निर्धारित विषय:
- हिन्दी साहित्य में शोध के विविध क्षेत्र: काव्य, कथा, नाटक, विमर्श आदि
- शोध प्रश्न (Research Questions) निर्माण
- शोध समस्या का चयन एवं सीमांकन निर्धारण
- विषय अनुरूप परिकल्पना (Hypothesis) निर्माण
- शोध के उद्देश्य निर्धारण
Suggested Readings:
- सी. आर. कोठारी, शोध पद्धति: विधियाँ और तकनीकें (Research Methodology), न्यू एज इंटरनेशनल (हिंदी अनुवाद उपलब्ध)
- आर. पी. पाठक, अनुसंधान विधि, रावत प्रकाशन
- राम आहूजा, सामाजिक अनुसंधान की विधियाँ, रावत प्रकाशन
Online Resources
माड्यूल 2 (Lecture Hours = 16 Hours)
साहित्य समीक्षा एवं अनुसंधान डिज़ाइन का निर्माण
इस मॉड्यूल में साहित्य समीक्षा की प्रक्रिया, स्रोतों के चयन एवं मूल्यांकन तथा शोध अंतराल की पहचान समझ विकसित करते हुए अनुसंधान डिज़ाइन और सैम्पलिंग तकनीकों की समझ विकसित कर विद्यार्थियों को शोध की संरचना तैयार करने के लिए सक्षम बनाया जाएगा।
निर्धारित विषय:
- साहित्य समीक्षा की प्रक्रिया
- स्रोतों का चयन एवं मूल्यांकन
- शोध अंतराल (Research Gap) की पहचान
- अनुसंधान डिज़ाइन
- सैम्पलिंग तकनीक
Suggested Readings:
- जॉन डब्ल्यू. क्रेसवेल, अनुसंधान डिज़ाइन (Research Design), सेज (हिंदी अनुवाद)
- के. एन. शर्मा, शोध प्रविधि, रावत प्रकाशन
- उमेश चंद्र, अनुसंधान के मूल तत्त्व,
Online Resources
माड्यूल 3 (Lecture Hours = 16 hours)
शोध पद्धतियाँ एवं पाठ-विश्लेषण
इस मॉड्यूल के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न शोध पद्धतियों, विशेषतः पाठ-विश्लेषण तथा विमर्श-आधारित अध्ययन की व्यावहारिक समझ विकसित करेंगे। विद्यार्थी शोध विषय के अनुरूप सामग्री चयन, डेटा संग्रहण, संदर्भ-संकलन, नोट्स निर्माण तथा गुणात्मक अनुसंधान की प्रक्रियाओं का अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही वे विभिन्न सैद्धांतिक ढाँचों का उपयोग करते हुए साहित्यिक पाठों का विश्लेषण, व्याख्या और तुलनात्मक अध्ययन करने में सक्षम होंगे तथा एक व्यवस्थित शोध रूपरेखा तैयार कर सकेंगे।
निर्धारित विषय:
- हिन्दी साहित्य में शोध पद्धतियाँ: पाठ-विश्लेषण (Textual Analysis), विमर्श आधारित अध्ययन (Feminist, Dalit, Cultural etc.)
- गुणात्मक अनुसंधान पद्धति
- सैद्धांतिक ढांचा (Theoretical Framework)
- डेटा संग्रहण के तरीके (सर्वेक्षण, साक्षात्कार, अवलोकन)
- डेटा विश्लेषण की मूलभूत विधियाँ
- ICT एवं डिजिटल टूल्स का उपयोग
Suggested Readings:
- गोपीचंद नारंग, संरचनावाद, उत्तरसंरचनावाद और प्राच्य काव्यशास्त्र, साहित्य अकादमी
- बच्चन सिंह, आधुनिक हिंदी आलोचना के बीज शब्द, वाणी प्रकाशन
- नामवर सिंह, आलोचना के बहाने, राजकमल
Online Resources
माड्यूल 4 (Lecture Hours = 16 hours)
अनुसंधान प्रस्ताव लेखन एवं प्रस्तुतीकरण - प्रायोगिक पक्ष
इस मॉड्यूल में शोध प्रस्ताव की संरचना, लेखन शैली, संदर्भ प्रणाली (MLA/APA) तथा अकादमिक नैतिकता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी एक सुव्यवस्थित, तर्कसंगत एवं अकादमिक मानकों के अनुरूप शोध प्रस्ताव तैयार करने और प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित कर सकेंगे।
निर्धारित विषय:
- शोध प्रस्ताव की संरचना
- शोध प्रारूप निर्माण
- संदर्भ प्रणाली (MLA/APA)
- प्लेज़रिज़्म एवं अकादमिक नैतिकता का पालन
Suggested Readings:
- उषा खंडेलवाल, शोध लेखन मार्गदर्शिका
Online Resources
Assessment (Including Skills to be tested as per NCrF):
- Response Essay/Assignment-1 (25 Marks)
- Midterm Exam/PPT/Assignment-2 (25 Marks)
- End Term Exam (50 Marks)
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली