• header Image

हिन्दी सिनेमा और अनुवाद

Home/ हिन्दी सिनेमा और अनुवाद
Course Type Course Code No. Of Credits
Discipline Core NSOL1MI205 4

Course Coordinator(s)  

Does the course connect to, build on or overlap with any other courses offered in AUD? No 

Specific requirements on the part of students who can be admitted to this course: None (Pre-requisites; prior knowledge level; any others – please specify)

No. of students to be admitted (with justification if lower than the usual cohort size is proposed): विश्वविद्यालय नियमानुसार

Course scheduling (semester; semester-long/half-semester course; workshop mode; seminar mode; any other – please specify): Semester long

How does the course link with the vision of AUD? 

‘हिन्दी सिनेमा और अनुवाद’ पाठ्यक्रम एयूडी  के बहुविषयक, समावेशी और सामाजिक सरोकारों पर आधारित विजन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा  हुआ है। यह पाठ्यक्रम साहित्य, सिनेमा और अनुवाद के अंतर्संबंधों के माध्यम से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, सांस्कृतिक संवेदनशीलता तथा भाषायी विविधता की समझ विकसित करेगा । साथ ही, यह मीडिया साक्षरता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थियों को समकालीन समाज की जटिलताओं को समझने में भी सक्षम बनाएगा ।

How does the course link to the specific programme(s) in which it is offered? 

“हिन्दी सिनेमा और अनुवाद” पाठ्यक्रम बी.ए. हिन्दी (माइनर) कार्यक्रम की शैक्षिक संरचना को समृद्ध करेगा तथा उसके उद्देश्यों के साथ घनिष्ठ रूप से सम्बंधित । यह पाठ्यक्रम साहित्य-अध्ययन की पारंपरिक सीमाओं का विस्तार करते हुए उसे दृश्य-माध्यम (सिनेमा) और अनुवाद अध्ययन से जोड़ेगा, जिससे विद्यार्थियों में पाठ, दृश्य और भाषा के अंतर्संबंधों की समग्र समझ विकसित होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी साहित्यिक कृतियों के फिल्मी रूपांतरण, भाषा-परिवर्तन और सांस्कृतिक अनुवाद की प्रक्रियाओं को समझ सकेंगे, जो कार्यक्रम के भाषा-ज्ञान, आलोचनात्मक दृष्टि और रचनात्मक क्षमता के विकास के उद्देश्यों को सुदृढ़ करेगा। इस प्रकार, यह पाठ्यक्रम हिन्दी (माइनर) कार्यक्रम को बहुआयामी स्वरूप प्रदान करने में सक्षम होगा |

पाठ्यक्रम विवरण (Course Description)

“हिन्दी सिनेमा और अनुवाद” पाठ्यक्रम हिन्दी सिनेमा के उद्भव और विकास, साहित्यिक रूपांतरण की जटिलताओं तथा अनुवाद की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक समझ को समेकित रूप से प्रस्तुत करेगा। इसमें सिनेमा और अनुवाद के तकनीकी पक्ष—जैसे डबिंग, सबटाइटलिंग, गीतों का अनुवाद और रीमेक—का अध्ययन करते हुए उनकी चुनौतियों का विश्लेषण किया जाएगा।

पाठ्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय एवं वैश्विक सिनेमा के उदाहरणों के माध्यम से सांस्कृतिक अनुकूलन की प्रक्रिया को समझाया जाएगा, जिससे विद्यार्थी भाषा और संस्कृति के अंतर्संबंधों को अधिक गहराई से ग्रहण कर सकें। साथ ही, प्रायोगिक कार्य के रूप में विद्यार्थी किसी लघु या वृत्तचित्र फिल्म का हिन्दी में अनुवाद कर उसकी प्रस्तुति देंगे, जिससे उनकी व्यावहारिक दक्षता, विश्लेषणात्मक दृष्टि और रचनात्मक क्षमता का विकास होगा।

पाठ्यक्रम उद्देश्य (Course Objectives)

  • विद्यार्थियों में, हिन्दी सिनेमा के उद्भव, विकास और उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों का व्यवस्थित ज्ञान प्रदान करना।
  • विद्यार्थियों में, साहित्यिक कृतियों के फिल्मी रूपांतरण तथा अनुवाद के अंतर्संबंधों की समझ विकसित करना।
  • विद्यार्थियों को सिनेमा के संदर्भ में अनुवाद की सैद्धांतिक अवधारणाओं एवं उससे जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण कराना।
  • विद्यार्थियों को डबिंग, सबटाइटलिंग, गीत-अनुवाद और रीमेक जैसे तकनीकी पक्षों की कार्यप्रणाली एवं चुनौतियों से परिचित कराना।
  • विद्यार्थियों को क्षेत्रीय और वैश्विक सिनेमा के उदाहरणों के माध्यम से सांस्कृतिक अनुकूलन की प्रक्रिया का आलोचनात्मक अध्ययन कराना।
  • प्रायोगिक कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों में फिल्म-अनुवाद की व्यावहारिक दक्षता, विश्लेषणात्मक दृष्टि और रचनात्मक क्षमता का विकास करना।    

Course Outcomes:  

  • CO1: विद्यार्थी हिन्दी सिनेमा के उद्भव, विकास तथा अनुवाद की मूल अवधारणाओं का सुव्यवस्थित ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
  • CO2: विद्यार्थी साहित्यिक रूपांतरण, सिनेमा और अनुवाद के अंतर्संबंधों को स्पष्ट रूप से समझते हुए उनकी व्याख्या कर सकेंगे।
  • CO3: विद्यार्थी डबिंग, सबटाइटलिंग, गीत-अनुवाद तथा रीमेक जैसी तकनीकों का उपयुक्त संदर्भों में प्रभावी प्रयोग कर सकेंगे।
  • CO4: विद्यार्थी रूपांतरण और अनुवाद के संदर्भ में, फिल्मों की भाषा, दृश्य और सांस्कृतिक तत्वों का सूक्ष्म विश्लेषण कर सकेंगे, 
  • CO5:  विद्यार्थी क्षेत्रीय एवं वैश्विक सिनेमा के उदाहरणों के आधार पर सांस्कृतिक अनुकूलन और अनुवाद की प्रक्रियाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन कर सकेंगे।
  • CO6:  विद्यार्थी किसी लघु या वृत्तचित्र फिल्म का हिन्दी में अनुवाद (संवाद, सबटाइटल, गीत आदि) तैयार कर उसकी सृजनात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति कर सकेंगे।

Modules and Readings

मॉड्यूल – 1 :  हिन्दी सिनेमा और अनुवाद : एक परिचय

इस मॉड्यूल के अंतर्गत विद्यार्थियों को हिन्दी सिनेमा के उद्भव, विकास-क्रम तथा उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों का परिचय प्रदान किया जाएगा। साथ ही, साहित्यिक कृतियों के फिल्मी रूपांतरण की प्रक्रिया और उससे संबंधित अनुवाद की समस्याओं को भी समझाया जाएगा।
यह मॉड्यूल सिनेमा के संदर्भ में अनुवाद की मूल अवधारणा, उसके स्वरूप और सीमाओं को स्पष्ट करते हुए यह प्रतिपादित करेगा कि सिनेमा में अनुवाद केवल भाषाई रूपांतरण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और दृश्यात्मक पुनर्सृजन की प्रक्रिया है। इसके अतिरिक्त प्रस्तुत मॉड्यूल में, विद्यार्थियों को एक फिल्म के व्यावहारिक अध्ययन के माध्यम से सिनेमा और अनुवाद के अंतर्संबंधों को ठोस रूप में समझने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

निर्धारित विषय : 

  • भारतीय सिनेमा का उद्भव और विकास : अनुवादित सिनेमा के संदर्भ में
  • अनुवाद की मूल अवधारणा एवं समस्याएँ: सिनेमा के संदर्भ में
  • साहित्यिक कृतियों के फ़िल्मी रूपांतरण की समस्याएं : अनुवाद के संदर्भ में 
  • किसी एक फिल्म का व्यावहारिक अध्ययन: अनुवाद के संदर्भ में
  • देवदास -निर्देशक : बिमल रॉय (शरतचन्द्र चटोपाध्याय की कृति पर आधारित)
  • गाइड – निर्देशक : विजय आनन्द (अंग्रेजी वर्ज़न: टैड डैनिएल्यूव्स्की)
  • ओमकारा – निर्देशक : विशाल भारदवाज (शेक्सपीयर की कृति ‘ओथेलो’पर आधारित)


सहायक पाठ्य सामग्री :- 


मॉड्यूल 2 :  सिनेमा और अनुवाद: तकनीकी पक्ष एवं चुनौतियाँ

इस मॉड्यूल के अंतर्गत सिनेमा और अनुवाद के प्रमुख तकनीकी आयामों—डबिंग, सबटाइटलिंग, गीतों के अनुवाद तथा रीमेक का विस्तार से अध्ययन किया जाएगा। प्रस्तुत मॉड्यूल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास रहेगा कि सिनेमा की तकनीकी प्रक्रियाओं के दौरान भाषा, सांस्कृतिक संदर्भ और भावार्थ के संतुलन जैसी चुनौतियाँ किस प्रकार सामने आती हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को यह भी बोध कराया जाएगा कि सिनेमा में अनुवाद केवल शब्दों का रूपांतरण नहीं, बल्कि दृश्य, ध्वनि और संस्कृति के समन्वय की जटिल प्रक्रिया है। प्रस्तुत मॉड्यूल में भी एक फिल्म के व्यावहारिक अध्ययन के माध्यम से सिनेमा के सभी तकनीकी पक्षों का समेकित और विश्लेषणात्मक परीक्षण कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ सुदृढ़ हो सके।

निर्धारित विषय: 

  • डबिंग (Dubbing)
  • सबटाइटलिंग (Subtitling)
  • गीतों का अनुवाद
  • रीमेक (Remake)

एक फिल्म का व्यावहारिक अध्ययन: उपर्युक्त सभी पक्षों के संदर्भ में

  • दृश्यम
  • डोर
  • अन्धाधुन 

सहायक पाठ्य सामग्री :-

माड्यूल 3  हिन्दी सिनेमा और सांस्कृतिक अनुकूलन 

इस मॉड्यूल में हिन्दी सिनेमा के संदर्भ में सांस्कृतिक अनुकूलन का अध्ययन भाषा और अनुवाद के आधार पर कराया जाएगा। इसके अंतर्गत यह समझाने का प्रयास रहेगा कि किसी फिल्म के संवाद, भाव, मुहावरे और सांस्कृतिक संदर्भों को एक भाषा से दूसरी भाषा में रूपांतरित करते समय अर्थ, शैली और प्रभाव को किस प्रकार संतुलित किया जाता है। क्षेत्रीय सिनेमा के उदाहरणों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं से हिन्दी में रूपांतरण की प्रक्रिया का विश्लेषण किया जाएगा, जिसमें भाषायी भिन्नताओं और सांस्कृतिक संदर्भों के आधार पर अनुवाद की चुनौतियों को समझा जाएगा। इसी प्रकार, वैश्विक सिनेमा के उदाहरणों के माध्यम से अंग्रेज़ी तथा अन्य विदेशी भाषाओं से हिन्दी में अनुवाद की विधियां, उसकी सीमाएँ और संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी | 

निर्धारित विषय : 

  • क्षेत्रीय सिनेमा के आधार पर 
  • द ग्रेट इन्डियन किचन/मिसेज़ 
  • काबुलीवाला/बॉयोस्कोपवाला 
  • परिणीता – (बंगाली और हिन्दी में कई रीमेक)
  • चोखेर बाली 
  • वैश्विक सिनेमा के आधार पर 
  • 12 एंग्री मैन/ एक रुका हुआ फैसला 
  • चिल्ड्रेन ऑफ़ हेवन/बम-बम भोले 
  • स्टेप मॉम / वी आर फैमिली 
  • हैरी पॉटर


माड्यूल 4:  प्रायोगिक कार्य

इस मॉड्यूल के अंतर्गत विद्यार्थी किसी एक लघु या वृत्तचित्र फिल्म का चयन कर उसके संवाद, सबटाइटल अथवा गीतों का हिन्दी में अनुवाद करेंगे। इसके माध्यम से उन्हें अनुवाद की व्यावहारिक प्रक्रिया, भाषा-प्रयोग, समय-सीमा और भाव-संप्रेषण जैसी चुनौतियों को समझने का अवसर मिलेगा। अंततः विद्यार्थी अपने अनूदित कार्य की प्रस्तुति देंगे, जिससे उनकी व्यावहारिक दक्षता, सृजनात्मकता का उचित विकास हो सके 

  • किसी एक लघु फिल्म या वृत्तचित्र का हिन्दी में अनुवाद एवं प्रस्तुति (सबटाइटल, संवाद, गीत आदि के स्तर पर)

   
Assessment (Including Skills to be tested as per NCrF):

  • Response Essay/Assignment-1 (25 Marks)
  • Midterm Exam/PPT/Assignment-2 (25 Marks)
  • End Term Exam (50 Marks)
     
Top