• header Image

हिन्दी और वैश्विक सिनेमा: प्रमुख प्रवृतियाँ

Home/ हिन्दी और वैश्विक सिनेमा: प्रमुख प्रवृतियाँ
Course Type Course Code No. Of Credits
Discipline Core NSOL1MI208 4

Course Coordinator(s)    डॉ.निकिता जैन

Does the course connect to, build on or overlap with any other courses offered in AUD? No 

Specific requirements on the part of students who can be admitted to this course: None (Pre-requisites; prior knowledge level; any others – please specify)

No. of students to be admitted (with justification if lower than the usual cohort size is proposed): विश्वविद्यालय नियमानुसार

Course scheduling (semester; semester-long/half-semester course; workshop mode; seminar mode; any other – please specify): Semester long

How does the course link with the vision of AUD? 

यह पाठ्यक्रम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की उस शैक्षणिक दृष्टि के अनुरूप है, जो विद्यार्थियों में स्वतंत्र एवं आलोचनात्मक चिंतन, अंतर्विषयी दृष्टि तथा सांस्कृतिक पाठों के गहन विश्लेषण की क्षमता के विकास पर बल देती है। सिनेमा अध्ययन से संबद्ध इस माइनर पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सिनेमा अध्ययन के माध्यम से समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैश्विक परिप्रेक्ष्यों का अनुशीलन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में विश्लेषण, तर्कसंगत व्याख्या तथा सुव्यवस्थित अकादमिक प्रस्तुतीकरण की दक्षता का विकास करेगा, जो विश्वविद्यालय की संवादपरक एवं सहभागी शिक्षण-पद्धति के अनुरूप है। इस प्रकार, यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में व्यापक बौद्धिक दृष्टि का विकास करते हुए उन्हें उच्चतर अध्ययन तथा विविध क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता के लिए सक्षम बनाएगा।

How does the course link to the specific programme(s) in which it is offered? 

प्रस्तुत पाठ्यक्रम बी.ए. हिन्दी कार्यक्रम के अंतर्गत सिनेमा अध्ययन से जुड़े माइनर पाठ्यक्रमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके कोर्स माध्यम से विद्यार्थी हिंदी सिनेमा को  भारतीय एवं वैश्विक संदर्भों में समझने की दृष्टि विकसित करेंगे, जो कार्यक्रम के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक अध्ययन की प्रकृति के अनुरूप है। पाठ्यक्रम में सिनेमा को एक सांस्कृतिक पाठ के रूप में ग्रहण करते हुए उसके विभिन्न प्रवृत्तिगत आयामों का विश्लेषण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की व्याख्यात्मक, विश्लेषणात्मक और अभिव्यक्ति संबंधी क्षमताओं का विस्तार होगा |

पाठ्यक्रम विवरण (Course Description)

  • प्रस्तुत पाठ्यक्रम हिंदी सिनेमा को भारतीय एवं वैश्विक प्रवृत्तियों के परिप्रेक्ष्य में समझने की दृष्टि से तैयार किया गया है।  इसके अंतर्गत सिनेमा का सामाजिक एवं वैचारिक परिप्रेक्ष्य में अनुशीलन करते हुए उसकी विषय-वस्तुऔर प्रस्तुति में निहित प्रमुख प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया जाएगा
  • पाठ्यक्रम में भारतीय सिनेमा की विविध प्रवृत्तियों के साथ वैश्विक सिनेमा के महत्वपूर्ण  आयामों का अध्ययन भी अपेक्षित रहेगा, जिससे विद्यार्थियों में तुलनात्मक दृष्टि का विकास हो सके। इसके अतिरिक्त भारतीय और वैश्विक सिनेमा के अंतर्संबंधों, पारस्परिक प्रभावों तथा वैश्वीकरण की प्रक्रिया में उभरते परिवर्तनों का विश्लेषण भी प्रस्तुत पाठ्यक्रम में किया जाएगा। डिजिटल माध्यमों के विस्तार, ओटीटी मंच और दर्शकों की रुचियों में आए परिवर्तनों के संदर्भ में सिनेमा के बदलते स्वरूप को भी इस पाठ्यकम के माध्यम से समझा जाएगा।
  • इस प्रकार, यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में सिनेमा के प्रति एक आलोचनात्मक दृष्टि का विकास करेगा तथा उन्हें समकालीन सामाजिक एवं वैचारिक परिदृश्य को समझने की एक नवीन दृष्टि प्रदान करेगा | 

पाठ्यक्रम उद्देश्य (Course Objectives)

  • विद्यार्थियों में भारतीय एवं वैश्विक सिनेमा की प्रमुख प्रवृत्तियों की समझ विकसित करना। 
  • सिनेमा के सामाजिक एवं वैचारिक आयामों का विश्लेषण करने की क्षमता विकसित करना। 
  • भारतीय और वैश्विक सिनेमा के अंतर्संबंधों की पहचान कर तुलनात्मक दृष्टि का विकास करना। 
  • डिजिटल माध्यमों के प्रभाव से सिनेमा के बदलते स्वरूप को समझने की दृष्टि विकसित करना। 
  • विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन एवं विश्लेषणात्मक अभिव्यक्ति का विकास  करना। 

Course Outcomes:  

  • CO1: विद्यार्थी हिंदी एवं वैश्विक सिनेमा की प्रमुख प्रवृत्तियों की व्याख्या कर सकेंगे।
  • CO2: विद्यार्थी सिनेमा की विषय-वस्तु एवं प्रस्तुति के विविध आयामों का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • CO3: विद्यार्थी सिनेमा के सामाजिक एवं वैचारिक संदर्भों को समझते हुए उनका अनुशीलन कर सकेंगे।
  • CO4: विद्यार्थी भारतीय और वैश्विक सिनेमा के अंतर्संबंधों का तुलनात्मक अध्ययन कर सकेंगे।
  • CO5: विद्यार्थी डिजिटल माध्यमों एवं ओटीटी के प्रभाव से सिनेमा में आए परिवर्तनों का विश्लेषण कर सकेंगे।
  • CO6: विद्यार्थी सिनेमा के अध्ययन के आधार पर अपने विचारों को तर्कसंगत एवं सुव्यवस्थित रूप में प्रस्तुत कर सकेंगे।

Modules and Readings

मॉड्यूल – 1   भारतीय सिनेमा की प्रमुख प्रवृत्तियाँ

यह मॉड्यूल भारतीय सिनेमा के विकास को उसकी प्रमुख प्रवृत्तियों के माध्यम से समझने पर केंद्रित है। इसमें पौराणिक एवं ऐतिहासिक सिनेमा से आरंभ करते हुए यथार्थवादी, समानांतर, मुख्यधारा तथा जीवनीपरक सिनेमा से संबंधित प्रवृत्तियों का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही, नई धारा/प्रयोगधर्मी सिनेमा के उभार का आलोचनात्मक विश्लेषण भी इस पाठ्यक्रम में अपेक्षित रहेगा | 

निर्धारित विषय : (प्रत्येक में से किसी एक फिल्म का अध्ययन)

  • पौराणिक एवं ऐतिहासिक सिनेमा: राजा हरिश्चंद्र, लंका दहन 
  • व्यावसायिक/मुख्यधारा (मसाला फिल्में) सिनेमा : आवारा, शोले, हम आपके हैं कौन 
  • यथार्थवादी एवं समानांतर सिनेमा: मंथन, जाने भी दो यारों 
  • बायोपिक/जीवनीपरक सिनेमा: गांधी(1982), सुपर 30 (2019)
  • नई धारा/प्रयोगधर्मी सिनेमा: उसकी रोटी (1969.), दुविधा(1973),एक नज़र

सहायक पाठ्य सामग्री  :- 

  • राजा हरिश्चंद्र https://publicdomainreview.org/collection/raja-harishchandra-1913/
  • वीडियों लिंक  https://youtu.be/pPZS2YbwX1s?si=VnmmkTIZ9tUbNKie
  • आवारा https://youtu.be/gx5mwMp9wZ8?si=qDQWAC7tqFpUWn4t
  • हिन्दी सिनेमा:व्यावसायिक सन्दर्भ, डॉ.राजेश कुमार, नमन प्रकाशन, संस्करण -2025 https://www.exoticindiaart.com/book/details/hindi-cinema-vyavsayik-sandarbh-hcf678/?srsltid=AfmBOoq-Z6GcD0kVUopDG7ghLHAv5Yus2w18hW2pI1uv0XnL5TdhoC4p
  • व्यावसायिक सिनेमा https://apnidaflisabkaraag.blogspot.com/2010/05/blog-post_24.html

फिल्म का यथार्थवाद – 

मॉड्यूल 2 : वैश्विक सिनेमा की प्रमुख प्रवृत्तियाँ (सिनेमा आंदोलनों के संदर्भ में)

यह मॉड्यूल वैश्विक सिनेमा में विकसित प्रमुख प्रवृत्तियों को विभिन्न सिनेमा आंदोलनों के संदर्भ में समझने पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत इटैलियन नियो-रियलिज़्म, फ्रेंच न्यू वेव तथा अन्य प्रयोगधर्मी धाराओं के माध्यम से सिनेमा की विषय-वस्तु, कथन-शैली और दृष्टिकोण में आए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही, इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत समकालीन दौर में वैश्वीकरण के प्रभाव से विकसित  सिनेमा की प्रवृत्तियों को व्याख्यायित भी किया जाएगा। इस प्रकार, यह मॉड्यूल विद्यार्थियों को वैश्विक सिनेमा के विकास, उसकी प्रमुख धाराओं तथा उनके वैचारिक आयामों की स्पष्ट समझ प्रदान करेगा |

निर्धारित विषय:  

  • इटैलियन नियो-रियलिज़्म सिनेमा  [बायसाइकल थीव्स-1948]
  • फ्रेंच न्यू वेव सिनेमा [द 400 ब्लोज़-1959 या ब्रेथलेस-1960)
  • ब्रिटिश फ्री सिनेमा [ओ ड्रीमलैंड-1953]
  • न्यू हॉलीवुड/अमेरिकन सिनेमा [द गॉडफादर-1972]
  • कंटेम्परी ग्लोबल सिनेमा [पैरासाइट-2019]

सहायक पाठ्य सामग्री एवं पुस्तकें :-

  • विश्व सिनेमा की जादुई दुनिया https://www.amarujala.com/columns/blog/british-cinema-history-of-cinema-and-the-best-movies-in-the-world 
  • बायसाइकल थीव्स - https://youtu.be/F1g7W0yTnuU?si=3JVhjwa3B--kC0Zz 
  • फ्रेंच न्यू वेव सिनेमा  https://l1nq.com/3gpx9fq 
  • न्यू हॉलीवुड https://www.britannica.com/art/New-Hollywood 
  • हिस्ट्री ऑफ़ न्यू हॉलीवुड https://mancunion.com/2022/02/15/history-of-film-new-hollywood/ 
  • विश्वसिनेमा का सौन्दर्यबोध, संपा-श्रीराम तिवारी एवं प्रभुनाथ सिंह ‘आज़मी’,भारतीय ज्ञानपीठ, संस्करण -2018. 
  • द गॉडफादर -अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स 
  • पैरासाइट -अमेज़न प्राइम 

माड्यूल 3:   हिन्दी-वैश्विक सिनेमा के अन्तर्सम्बंध और डिजिटल युग की प्रवृत्तियां

यह मॉड्यूल भारतीय, विशेषकर हिन्दी और वैश्विक सिनेमा के बीच विकसित संबंधों को समझने पर आधारित रहेगा । इसके कोर्स के अंतर्गत यह रेखांकित किया जाएगा कि वैश्वीकरण के प्रभाव से हिंदी सिनेमा के प्रस्तुति और निर्माण के तरीकों में  किस प्रकार बदलाव हुए  हैं। इसके अतिरिक्त, डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफॉर्म और वेब-सीरीज़ के उदय के कारण सिनेमा के वितरण, निर्माण और दर्शक की रुचियों में आए परिवर्तनों का अध्ययन भी इस भाग में अपेक्षित रहेगा । इस प्रकार, यह मॉड्यूल विद्यार्थियों के लिए, समकालीन संदर्भ में सिनेमा के बदलते स्वरूप और उसके वैश्विक संबंधों की समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा |

निर्धारित विषय :

  • वैश्विक सिनेमाई शैली और हिंदी सिनेमा  – (कोई एक)
  • हॉलीवुड शैली (किसी एक चर्चित फिल्म पर चर्चा )
  • ईरानी शैली  (द वाइट बैलून या वेयर इज़ द माय फ्रेंड्स हाउस)
  • ब्रिटिश शैली  (किसी  एक चर्चित फिल्म पर चर्चा)
  • सह-निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से निर्मित फिल्में (कोई एक)
  • स्लमडॉग मिलेनियर (ब्रिटिश इंडियन फिल्म)
  • द नेमसेक (इंडियन, अमेरिकन,जैपनीज़)
  • द लंचबॉक्स (इंडियन, फ़्रांस,जर्मनी, अमेरिकन)
  • डिजिटल युग और सिनेमा के नवीन एवं विकसित रूप 
  • ओटीटी प्लेटफार्म का उदय और विकास 
  • हिन्दी सिनेमा पर ओटीटी प्लेटफार्म का प्रभाव
  • लघु फिल्म, वृत्तचित्र, एनिमेशन, वेबसीरीज़ : एक  परिचय 
  • ओटीटी संस्कृति और वैश्विक दर्शक समुदाय 

सहायक पाठ्य सामग्री :- 

माड्यूल 4  :   प्रायोगिक/प्रोजेक्ट कार्य 

प्रस्तुत मॉड्यूल विद्यार्थियों को सिनेमा अध्ययन की सैद्धांतिक समझ को व्यवहार में लागू करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चयनित फिल्मों का- विषय-वस्तु, प्रस्तुति और निर्माण के स्तर पर तुलनात्मक अध्ययन एवं विश्लेषण करेंगे जिससे उनमें वैश्विक और भारतीय सिनेमा की स्पष्ट समझ विकसित हो सके | 

निर्धारित विषय/ प्रोजेक्ट कार्य :

  • ऐसी विदेशी फिल्म का चयन जिसका रीमेक हिन्दी में उपलब्ध हो और उसका सिनेमाई दृष्टि एवं प्रवृत्ति के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन एवं विश्लेषण 

Assessment (Including Skills to be tested as per NCrF):

  • Response Essay/Assignment-1 (20 Marks)
  • Midterm Exam/PPT/Assignment/Project-2 (30 Marks)
  • End Term Exam (50 Marks)
     
Top